स्मार्ट रोबोट्स के बढ़ते उपयोग के साथ चीन की घटना से बढ़ी चिंता
ह्यूमनॉइड रोबोट्स अब हर जगह नजर आने लगे हैं। ये रोबोट स्नैक्स पहुंचाने से लेकर शिकागो में ऑटोमेट जैसे बड़े टेक कॉन्फ्रेंस में नाचने तक कई काम करते दिख रहे हैं।
भले ही ये रोबोट कितने भी शानदार और आकर्षक लगें। हाल ही की कुछ घटनाओं ने लोगों के मन में एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।
चीन में एक रोबोट के बच्चे को लात मारने जैसी घटना के बाद अब लोग पूछ रहे हैं कि ये मशीनें इंसानों के लिए कितनी सुरक्षित हैं?
विशेषज्ञों का कहना है कि फैक्ट्रियों और गोदामों में रोबोट्स का इस्तेमाल जिस तेजी से बढ़ रहा है, उसे देखते हुए अब कामगारों की सुरक्षा पर खास ध्यान देना बेहद जरूरी हो गया है।
भारी रोबोट्स बढ़ा रहे सुरक्षा में सुधार की जरूरत
इनमें से कुछ रोबोट्स का वजन 91 किलोग्राम तक होता है। ऐसे में अगर, कोई गड़बड़ होती है तो चोटें काफी गंभीर हो सकती हैं। रेनॉल्ड्स एंड मूर की मिशेल सिल्वा चेतावनी देती हैं, "यह (रोबोट) गिरकर आपको कुचल सकता है।" इन हादसों को रोकने के लिए एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां अब बेहतर सुरक्षा सिस्टम ला रही हैं।
कुछ दूसरी कंपनियां रोबोट के डिजाइन में ही बदलाव कर रही हैं, जैसे इनमें खुद ही झुक जाने की सुविधा दे रही हैं या स्थिरता के लिए पहियों वाले बेस लगा रही हैं। कंपनियां ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में इस मुद्दे पर काम चल रहा है।
इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन फोर स्टैंडर्डाइजेशन (ISO) ह्यूमनॉइड रोबोट्स के लिए आधिकारिक सुरक्षा दिशा-निर्देश बना रही है। उम्मीद है कि ये 2028 तक तैयार हो जाएंगे।