ऐपल आगामी आईफोन 18 प्रो में पेश करेगी A20 प्रो चिप
टेक्नोलॉजी
ऐपल का आईफोन 18 प्रो नए A20 प्रो चिप के साथ आएगा। यह चिप पुराने मॉडल्स से कहीं बेहतर परफॉर्मेंस, लंबी बैटरी लाइफ और ज्यादा स्मार्ट ऑन-डिवाइस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) क्षमताएं देगा।
कंपनी के लिए यह लंबे समय बाद सबसे बड़ा प्रोसेसर अपग्रेड माना जा रहा है, जिसे साल के आखिर तक पेश किया जा सकता है।
A20 प्रो चिप के होंगे ये फायदे
A20 प्रो चिप को ताइवान सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग कंपनी (TSMC) की सबसे एडवांस्ड 2-नैनोमीटर टेक्नोलॉजी पर बनाया गया है।
यह कम जगह में भी ज्यादा पावर देने की क्षमता रखता है। इससे ऐप्स तेजी से खुलेंगे, गेमिंग अनुभव स्मूथ रहेगा और बैटरी की खपत भी कम होगी।
इतना ही नहीं, इसमें नई WMCM पैकेजिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जो प्रोसेसर और मेमोरी को ज्यादा कुशलता से जोड़ती है। इससे AI फीचर्स और तेजी से काम करेंगे। साथ ही डिवाइस का तापमान भी बेहतर रहेगा।