FAA अंतरिक्ष मिशनों के लॉन्च में तेजी लाने के लिए दिया प्रस्ताव
अमेरिकी विमानन नियामक फेडरल विमानन प्रशासन (FAA) चाहता है कि कंपनियों को अंतरिक्ष मिशन की मंजूरी तेजी से मिले।
इसके नए प्रस्ताव के तहत 13 मौजूदा कानूनों को दरकिनार किया जाएगा, जिनमें क्लीन एयर एक्ट जैसे बड़े कानून भी शामिल हैं।
इससे लॉन्च ऑपरेटर्स को सालों की कागजी कार्रवाई और एजेंसी की लंबी समीक्षाओं से छुटकारा मिलेगा। अभी लाइसेंस मिलने में 3 साल तक लग जाते हैं, यह तब एक बड़ी अड़चन बन जाता है, जब ज्यादा से ज्यादा निजी कंपनियां रॉकेट लॉन्च करने की होड़ में हैं।
FAA मांग रहा जनता की राय
अंतरिक्ष लॉन्च में बहुत उछाल आ रहा है। 2025 में FAA ने 204 कमर्शियल मिशन मंजूर किए, जो पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा है।
दूसरी तरफ, स्पेस-X का लक्ष्य 2031 तक हर साल 10,000 लॉन्च करने का है। तेज मंजूरी की यह कोशिश ऐसे समय में आई है, जब राष्ट्रपति ने सभी एजेंसियों को जल्दी काम करने का आदेश दिया है, लेकिन हर कोई इस फैसले से खुश नहीं है।
पर्यावरण समूहों को लॉन्च साइट्स के पास लुप्तप्राय जानवरों, जैसे कि ओसेलोट्स और समुद्री कछुओं के लिए खतरे की चिंता सता रही है।
FAA इन बदलावों पर जनता की राय मांग रहा है। हालांकि, अभी यह नहीं बताया गया है कि टिप्पणी की आखिरी तारीख क्या होगी।