अमेरिका मॉडल के साथ प्रदर्शन का अंतर कम करने के बावजूद घाटे में चीनी AI कंपनियां
ब्लूमबर्ग इंटेलिजेंस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, चीनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मॉडल्स ने अग्रणी अमेरिकी सिस्टम्स के साथ प्रदर्शन का अंतर लगभग खत्म कर दिया है।
इस साल की शुरुआत में वे 15 फीसदी पीछे थे, लेकिन अब यह अंतर केवल 3 फीसदी रह गया है।
डीपसीक V4.1 फ्लैश मॉडल ने तो लाइवबेंच पर दुनियाभर में छठा स्थान तक पा लिया है, जो दिखाता है कि हालात कितनी तेजी से बदल रहे हैं।
ज्यादा कंपनियों के कारण कीमतें गिरी
इस तकनीकी तरक्की के बावजूद भी ज्यादातर चीनी AI कंपनियां अभी मुनाफा नहीं कमा पा रही हैं। अभी बाजार में 1,100 से ज्यादा भाषा मॉडल एक-दूसरे से मुकाबला कर रहे हैं, जिसकी वजह से कीमतों की जंग छिड़ी है और मुनाफे का मार्जिन बहुत कम हो गया है।
इस बीच, बाइटडांस का डुबाओ मॉडल अब तक कमाई कर रहा है, वहीं डीपसीक और टेनसेंट के चैटबॉट जैसे कई दूसरे मॉडल अभी भी मुफ्त सेवा दे रहे हैं।
जानकारों का कहना है कि अगर, बाजार में स्थिरता आएगी और कंपनियों की संख्या घटेगी तो ही यह उद्योग लंबे समय तक टिक पाएगा।