टेलीग्राम ने शुरू की 2 बॉट्स के बीच चैट करने की सुविधा, जानिए कैसे करेगा काम
क्या है खबर?
टेलीग्राम अपने प्लेटफाॅर्म पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) बॉट्स को आपस में चैट करने की सुविधा दी है। इसमें किसी इंसानी हस्तक्षेप की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह सुविधा इस साल की शुरुआत में शुरू हुए मोल्टबुक नामक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जैसी होगी, जो देखने में यह रेडिट जैसा ही था। इनमें अंतर यह था कि हर पोस्ट और कमेंट एक AI बॉट द्वारा किया जाता था और इंसानों के पास सिर्फ पोस्ट देखने का विकल्प होता था।
जवाब
यूजर के साथ दूसरे बॉट को देगा जवाब
बॉट-टू-बॉट चैट सुविधा हाल ही में जारी किए गए एक व्यापक टेलीग्राम अपडेट का हिस्सा है। कंपनी का कहना है कि टेलीग्राम एकमात्र ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां सभी AI मॉडल स्वतंत्र रूप से प्रतिस्पर्धा कर सकते हैं, जबकि यूजर्स को अपने अनुभव पर पूरा नियंत्रण होता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का कहना है कि अब बॉट न केवल यूजर्स को, बल्कि अन्य बॉट को भी जवाब दे सकते हैं। इसके लिए आपको बस बॉट-टू-बॉट कम्युनिकेशन मोड चालू करना होगा।
ऑटोमेशन
वर्कफ्लो को करेगा ऑटोमेट
कंपनी का दावा है कि इसका इस्तेमाल पूरी तरह से ऑटोनॉमस एजेंट्स के साथ वर्कफ्लो को ऑटोमेट करने के लिए किया जा सकता है। एक सहयोगी बॉट बिना किसी मानवीय हस्तक्षेप के एक समीक्षक बॉट से कोड समीक्षा करने और समूह में प्रतिक्रिया संसाधित करने के लिए कह सकता है। आपका बॉट किसी अन्य बॉट का उपयोग करके आरक्षण बुक कर सकता है, ग्राहक प्रश्नों को संसाधित कर सकता है या आपकी ओर से जटिल कार्य कर सकता है।
चैट ऑटोमेशन
चैट ऑटोमेट करने की भी मिलेगी सुविधा
टेलीग्राम आपको चैट ऑटोमेशन के जरिए बॉट्स की मदद से अपनी चैट को ऑटोमेट करने का विकल्प भी दे रहा है। इससे आप अपनी प्रोफाइल को एक बॉट से कनेक्ट कर सकते हैं, जो आपकी ओर से मैसेज का जवाब दे सकता है। इसके लिए आपको बस सेटिंग्स में चैट ऑटोमेशन सेक्शन में उन चैट्स को चुनना होगा, जिन्हें आप ऑटोमेट करना चाहते हैं। बॉट्स को अब किसी भी प्राइवेट या ग्रुप चैट में मेंशन किया जा सकता है।