TSMC और NYCU को पतले ट्रांजिस्टर डिजाइन में मिली कामयाबी
ताइवान की NYCU और ताइवान सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग कंपनी (TSMC) कॉर्पोरेट रिसर्च की एक टीम ने ट्रांजिस्टर टेक्नोलॉजी में एक बड़ी छलांग लगाई है।
उन्होंने एक बेहद पतली (0.42nm) एल्यूमीनियम ऑक्साइड की परत तैयार की है, जिसकी मदद से परमाणु जितने पतले MoS2 ट्रांजिस्टर बेहतर ढंग से काम करते हैं।
MoS2 एक बहुत ही पतला मटेरियल है, जो डिवाइस को तेज और कम ऊर्जा खपत वाला बना सकता है, लेकिन अब तक इसकी सबसे बड़ी चुनौती यह थी कि इसका इंटरफेस सही तरीके से नहीं बन पा रहा था।
नई परत ट्रांजिस्टर में लीकेज करती है कम
इस नई परत की मदद से एटॉमिक बाउंड्री को ठीक करने पर शोधकर्ताओं को चिकनी सतहें और बेहतर इलेक्ट्रिकल कंट्रोल मिला।
इससे ऊर्जा की खपत कम हुई और डिवाइस की परफॉर्मेंस भी मजबूत हुई। उनके MoS2 ट्रांजिस्टर में कम लीकेज करंट और स्थिर ऑपरेशन देखने को मिला।
यह छोटे और स्मार्ट गैजेट्स के लिए अगली जनरेशन की चिप्स बनाने की दिशा में एक अहम कदम है।