Loading...
आंद्रे रसेल CPL में 2,000+ रन के साथ-साथ 100+ विकेट वाले पहले ऑलराउंडर बने, जानिए आंकड़े
cpl में आंद्रे रसेल ने हासिल की ये उपलब्धि (तस्वीर: एक्स/@ICC)

आंद्रे रसेल CPL में 2,000+ रन के साथ-साथ 100+ विकेट वाले पहले ऑलराउंडर बने, जानिए आंकड़े

Aug 12, 2026
01:41 pm

क्या है खबर?

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) में अपने 2,000 रन पूरे किए। इसके साथ ही वह इस लीग में 2,000+ रन के साथ-साथ 100+ विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी बने। उन्होंने CPL 2026 में जमैका किंग्समेन की ओर से खेलते हुए बारबाडोस ट्राइडेंट्स के खिलाफ मैच में यह उपलब्धि हासिल की। हालांकि, इस मैच में उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा। आइए उनके आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

अर्धशतक 

रसेल ने मैच में लगाया अर्धशतक 

मैच की बात करें तो बारबाडोस ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवर के बाद 206/3 का स्कोर बनाया।

चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करते हुए रसेल ने अर्धशतक लगाया।

मध्यक्रम में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 38 गेंदों में 9 छक्कों की मदद से 68 रन बनाए। इसके बावजूद उनकी टीम को मैच में 5 रन से हार मिली।

उनकी टीम जमैका पूरे ओवर खेलने के बाद 201/9 का स्कोर ही बना सकी।

जानकारी

रसेल ने पूरे किए अपने 800 छक्के 

रसेल ने टी-20 क्रिकेट करियर में अपने 800 छक्के भी पूरे किए। वह टी-20 में छक्कों के इस आंकड़े तक पहुंचने वाले सिर्फ तीसरे बल्लेबाज बने। उनसे ज्यादा छक्के सिर्फ क्रिस गेल (1,056) और कीरोन पोलार्ड (1,001) ने लगाए हैं।

ADVERTISEMENT

आंकड़े 

शानदार है रसेल का CPL करियर  

रसेल ने इस लीग में अब तक 118 मैच खेले हैं, जिसमें 26.15 की औसत और 8.94 की इकॉनमी रेट के साथ 102 विकेट लिए हैं।

इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 23 रन देते हुए 4 विकेट लेना रहा है। वह जमैका किंग्समेन समेत कुल 3 टीमों से खेल चुके हैं।

दूसरी तरफ बल्लेबाजी में उन्होंने 27.89 की औसत और 169.66 की स्ट्राइक रेट के साथ 2,036 रन अपने नाम किए हैं।

ADVERTISEMENT

रिकॉर्ड 

हाल ही में इस सूची में शामिल हुए थे रसेल 

रसेल ने CPL 2026 के पहले मैच के दौरान इस लीग में अपने 100 विकेट पूरे किए थे। वह CPL में विकेटों का शतक लगाने वाले सिर्फ 5वें गेंदबाज बने थे।

रसेल से पहले सुनील नरेन, इमरान ताहिर, ड्वेन ब्रावो और जेसन होल्डर CPL में 100 या अधिक विकेट ले चुके थे।

बता दें कि नरेन इस लीग में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। इस स्पिनर ने 127 मैचों में 19.65 की औसत के साथ 136 विकेट लिए हैं।

IPL 

IPL में भी 2,000+ रन के साथ-साथ 100+ विकेट ले चुके हैं रसेल

रसेल ने 30 नवंबर, 2025 को IPL से संन्यास लेने की घोषणा की थी।

उनका IPL करियर शानदार रहा था। उन्होंने 140 मैच खेले और लगभग 175 के स्ट्राइक रेट से 2,651 रन बनाए।

इस ऑलराउंडर ने 123 विकेट भी लिए, जिसमें एक बार 5 विकेट लेने का कारनामा भी शामिल है।

वह इस लीग में दिल्ली कैपिटल्स (DC) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की ओर से खेले थे। वह KKR के साथ 2 खिताब जीत चुके थे।

ADVERTISEMENT