माता-पिता के फोन देखने से बच्चों के साथ कम हो रहा भावनात्मक जुड़ाव, सर्वे में खुलासा
टेक्नोलॉजी
एक नए अध्ययन में यह सामने आया है कि जब माता-पिता अक्सर अपने फोन में लगे रहते हैं तो बच्चों को उनसे भावनात्मक जुड़ाव कम महसूस होता है।
शोधकर्ताओं ने 600 अमेरिकी बच्चों (12-17 के बच्चे) का एक सर्वे किया और उसमें एक स्पष्ट संबंध देखा। उन्होंने पाया कि माता-पिता जितना ज्यादा अहम पलों में अपने डिवाइस देखते हैं, किशोर को उन रिश्तों में उतना ही ज्यादा असुरक्षित और दूर-सा महसूस होता है।
माता-पिता हो जाएं सावधान
शोधकर्ता बताते हैं कि कभी-कभी फोन का इस्तेमाल करना कोई बड़ी बात नहीं, लेकिन बार-बार फोन में लगे रहना भरोसे और करीबी को धीरे-धीरे कमजोर कर देता है।
वे माता-पिता को सलाह देते हैं कि वे अपने बच्चों के सामने स्क्रीन टाइम का खास ध्यान रखें। साथ ही, उनका यह भी कहना है कि इस रिश्ते को और बेहतर ढंग से समझने के लिए ज्यादा अध्ययन की जरूरत है।