Page Loader
बोइंग स्टारलाइनर के 'डॉगहाउस' में है समस्या, जानिए क्या होता है यह
बोइंग स्टारलाइनर के 'डॉगहाउस' में है समस्या (तस्वीर: नासा)

बोइंग स्टारलाइनर के 'डॉगहाउस' में है समस्या, जानिए क्या होता है यह

Jul 13, 2024
09:08 am

क्या है खबर?

बोइंग स्टारलाइनर मिशन के तहत नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स अपने एक और साथी बुच विल्मोर के साथ अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) पर गई हैं। इस मिशन के तहत 10 दिन के भीतर ही विलियम्स को पृथ्वी पर वापस आना था। हालांकि, स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान में समस्या के कारण वह अभी तक अंतरिक्ष में फंसी हुई हैं। यह समस्या अंतरिक्ष यान के 'डॉगहाउस' में है, जो बार-बार अधिक गर्म हो जा रहा है।

जरुरी जानकारी

क्या है डॉगहाउस? 

बोइंग स्टारलाइनर में 4 थ्रस्टर हैं, जो रॉकेट की परिधि के आसपास प्रोपल्सन पार्ट्स में स्थित हैं। इसे नासा के अधिकारी 'डॉगहाउस' कहते हैं। डॉगहाउस में थर्मस जैसा इंसुलेशन होता है, जो गर्मी को बनाए रखता है, लेकिन इसके डिजाइन में कमी के कारण यह उम्मीद से अधिक जोर लगा रहा है और अधिक गर्म हो जा रहा। नासा के वैज्ञानिक अभी भी बोइंग स्टारलाइनर की इस तकनीकी समस्या को ठीक करने के प्रयास में लगे हुए हैं।

काम

क्या काम करते हैं थ्रस्टर?

थ्रस्टर एक प्रोपल्शन डिवाइस होते हैं, जो किसी अंतरिक्ष यान या वायुयान में उपयोग किए जाते हैं। इस डिवाइस का उपयोग यान को स्थिर रखने, उसे जरूरत के अनुसार ऊपर या नीचे करने और नियंत्रित करने के लिए किया जाता है। थ्रस्टर अलग-अलग आकार और अलग-अलग प्रकार के होते हैं, जिन्हें जरूरत और विमान के आकार के अनुसार लगाया जाता है। रिपोर्ट के अनुसार, नासा के दोनों अंतरिक्ष यात्रियों की पृथ्वी पर वापसी इस महीने मुश्किल है।