ब्रिटेन के किसी भी शहर में रात के समय आसमान में चमकते तारों से ज्यादा सैटेलाइट दिखते हैं। एक्यू कंपोनेंट्स के एक नए अध्ययन में पाया है कि किसी भी पल लगभग 710 सैटेलाइट क्षितिज के ऊपर होते हैं और इनमें से करीब 105 सैटेलाइट बिना किसी दूरबीन के साफ देखे जा सकते हैं।
वैज्ञानिकों ने पृथ्वी की 2,000 किलोमीटर से कम ऊंचाई वाली कक्षाओं में घूम रहे 15,883 सक्रिय सैटेलाइट पर नजर रखी।
सैटेलाइट को बताया प्रकाश प्रदूषण का नया रूप
सैटेलाइट की इस बड़ी संख्या की मुख्य वजह स्टारलिंक है, जो अब निचली पृथ्वी कक्षा में मौजूद सक्रिय सैटेलाइट का लगभग 70 फीसदी हिस्सा है। खगोलविद इस बात को लेकर चिंतित हैं।
प्रिंसटन यूनिवर्सिटी के खगोल भौतिकी विज्ञान विभाग के प्रोफेसर गैस्पर बाकोस ने इन सैटेलाइट को प्रकाश प्रदूषण का एक नया रूप बताया है। उनके मुताबिक, ये सैटेलाइट आकाशगंगा और मिल्की वे को भी देखना मुश्किल बना रहे हैं।
विशेषज्ञों का कहना है कि अगर, यह सिलसिला जारी रहा तो हम रात के आसमान की प्राकृतिक खूबसूरती और विज्ञान का कुछ हिस्सा खो सकते हैं।