NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / टेक्नोलॉजी की खबरें / स्पॉटिफाइ मोबाइल ऐप को मिला 12 भारतीय भाषाओं का सपोर्ट
    अगली खबर
    स्पॉटिफाइ मोबाइल ऐप को मिला 12 भारतीय भाषाओं का सपोर्ट

    स्पॉटिफाइ मोबाइल ऐप को मिला 12 भारतीय भाषाओं का सपोर्ट

    लेखन प्राणेश तिवारी
    Mar 13, 2021
    02:47 pm

    क्या है खबर?

    म्यूजिक स्ट्रीमिंग सेवा स्पॉटिफाइ ने अपनी मोबाइल ऐप में 12 भारतीय भाषाओं का सपोर्ट शामिल किया है।

    इन भाषाओं में बंगाली, भोजपुरी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगू और उर्दू शामिल हैं।

    इसकी मदद से यूजर्स अपनी पसंद के हिसाब से ऐप का यूजर इंटरफेस (UI) बदल सकेंगे।

    ये सभी भाषाएं कंपनी के वेब क्लाइंट पर पहले से उपलब्ध हैं। अब iOS और एंड्रॉयड ऐप्स में भी इनका सपोर्ट दिया जा रहा है।

    फीचर

    बदलनी होंगी डिवाइस की सिस्टम सेटिंग्स

    स्पॉटिफाइ ऐप में भाषा बदलने के लिए अलग से कोई टॉगल या विकल्प नहीं दिया गया है, बल्कि यह बदलाव सिस्टम सेटिंग्स को फॉलो करता है।

    यानी कि यूजर जिस भी भाषा में स्पॉटिफाइ ऐप इस्तेमाल करना चाहते हैं, उन्हें अपने एंड्रॉयड और iOS डिवाइस की सेटिंग्स में जाकर वह भाषा चुननी होगी।

    यूजर्स को पूरे सिस्टम की भाषा में बदलाव करना पड़ेगा और अलग से ऐप की भाषा नहीं बदली जा सकेगी।

    भाषाएं

    पिछले महीने जोड़ीं 36 नई भाषाएं

    म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने पिछले महीने कंपनी के स्ट्रीम ऑन इवेंट में घोषणा की थी कि मोबाइल ऐप में 36 नई भाषाएं जोड़ी जा रही हैं।

    अफ्रीकन से लेकर क्रोएशियन और स्लोवाक जैसी भाषाओं के अलावा नई लिस्ट में 12 भारतीय भाषाएं भी शामिल थीं, जिनका सपोर्ट यूजर्स को मिलने जा रहा है।

    कंपनी ने कहा है, "भाषाओं से जुड़े नए बदलाव का मकसद स्पॉटिफाइ को ये भाषाएं बोलने वालों के लिए एक्सेसिबल बनाना है।"

    प्लान

    85 नए मार्केट्स में कदम रखेगी स्पॉटिफाइ

    स्ट्रीम ऑन इवेंट के दौरान फ्यूचर प्लान्स का जिक्र करते हुए स्पॉटिफाइ ने बताया कि स्ट्रीमिंग सर्विस एशिया, अफ्रीका, द करेबियन, यूरोप और लैटिन अमेरिका जैसे 85 नए मार्केट्स में कदम रखेगी।

    नए अपडेट के बाद स्पॉटिफाइ पर यूजर्स को इंग्लिश समेत कुल 62 भाषाओं का सपोर्ट मिलने लगा है।

    स्पॉटिफाइ के दुनियाभर में 15.5 करोड़ पेड और 34.5 करोड़ मंथली ऐक्टिव यूजर्स हैं।

    भारत में भी फरवरी, 2019 में लॉन्च स्पॉटिफाइ को यूजर्स से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है।

    हाईफाई

    जल्द आने वाली है नई हाईफाई सर्विस

    स्ट्रीम ऑन इवेंट में ही स्पॉटिफाइ ने नई हाईफाई सेवा की जानकारी दी है, जिसे जल्द लॉन्च किया जाएगा।

    प्रीमियम सेवा के साथ यूजर्स को 'CD क्वॉलिटी और लॉसलेस ऑडियो फॉरमेट' में म्यूजिक स्ट्रीम करने का विकल्प मिलेगा।

    दरअसल, सामान्य स्ट्रीमिंग के लिए ओरिजनल म्यूजिक फाइल्स को कंप्रेस कर दिया जाता है जिससे स्लो कनेक्शन पर बिना रुकावट के स्ट्रीमिंग की जा सके।

    वहीं, प्रीमियम सेवा में ओरिजनल अनकंप्रेस्ड साउंड फाइल स्ट्रीम की जा सकेगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    स्पॉटिफाई
    मोबाइल ऐप्स
    संगीत इंडस्ट्री

    ताज़ा खबरें

    हुंडई हाइब्रिड पावरट्रेन पर कर रही काम, 26 मॉडल लॉन्च की भी योजना  हुंडई मोटर कंपनी
    माइक्रोसॉफ्ट ने विंडोज के लिए पेश किया नया लॉन्चर कमांड पैलेट, जानिए क्या हाेगा फायदा  माइक्रोसॉफ्ट
    ISIS के स्लीपर मॉड्यूल के 2 सदस्य मुंबई से गिरफ्तार, दो साल से थे फरार राष्ट्रीय जांच एजेंसी
    'केसरी 2' का ट्रेलर तेलुगू भाषा में हुआ रिलीज, क्या बदल जाएगा बॉक्स ऑफिस का गणित?  अक्षय कुमार

    स्पॉटिफाई

    नेविगेशन के दौरान आसानी से सुने अपने मनपसंद गाने, गूगल मैप्स में ऐड करें स्पोटिफाई ऐप गूगल मैप

    मोबाइल ऐप्स

    सुरक्षित स्मार्टफोन बैंकिंग के लिए अपनाएं ये पांच टिप्स, नहीं होगा कोई नुकसान बिज़नेस
    mAadhaar ऐप: जानें मुख्य विशेषताएँ, कैसे डाउनलोड करें और कैसे इसका इस्तेमाल करें भारत की खबरें
    अमित शाह का 'एक देश एक पहचान पत्र' का प्रस्ताव, आधार-पासपोर्ट सभी का करेगा काम अमित शाह
    माइक्रोसॉफ्ट ने पेश किया फोल्डेबल डिवाइस सरफेस नियो, जानें कब होगा लॉन्च माइक्रोसॉफ्ट

    संगीत इंडस्ट्री

    अमेरिकी रैपर पिटबुल के साथ गाना ला रहे हैं गुरु रंधावा, फैन्स को बेसब्री से इंतजार बॉलीवुड समाचार
    रिलायंस जियो ने लॉन्च की म्यूजिक ऐप 'जियोसावन', 90 दिनों तक फ्री में सुनिये गाने रिलायंस जियो
    क्या भविष्य में कंप्यूटर दे पाएगा संगीत की दुनिया में इंसानों को मात? आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025