स्पेस-X 13 नवंबर को हवा में पकड़ेगा स्टारशिप के दोनों स्टेज
स्पेस-X 13 नवंबर को एक बड़ा और अनोखा प्रयोग करने की तैयारी में है। हालांकि, इसके लिए अभी सरकारी मंजूरी मिलनी बाकी है। इस प्रयोग में कंपनी अपने विशाल स्टारशिप रॉकेट के दोनों हिस्सों को बड़े-बड़े यांत्रिक हाथों की मदद से पकड़ेगी, जिन्हें 'चॉपस्टिक्स' कहा जाता है।
अगर, यह कोशिश कामयाब हो जाती है तो रॉकेट्स को फिर से इस्तेमाल करना बहुत आसान हो जाएगा। इससे अंतरिक्ष यात्राएं काफी सस्ती और बार-बार की जा सकेंगी, जो कि एक बड़ी उपलब्धि होगी।
मैकाजिला स्टेज को पकड़ेगा
स्पेस-X के टेक्सास स्थित लॉन्च साइट पर मौजूद मैकाजिला सिस्टम टावर पर लगे इन्हीं यांत्रिक हाथों का इस्तेमाल करेगा। इसका काम सुपर हैवी बूस्टर और स्टारशिप के ऊपरी स्टेज दोनों को उनके वापस नीचे आते समय पकड़ना होगा।
एलन मस्क की रॉकेट कंपनी ने 2024 में एक बूस्टर को तो पहले ही सफलतापूर्वक पकड़ा लिया था, लेकिन दोनों स्टेज को एक साथ पकड़ने की यह पहली कोशिश होगी।
अगर, यह प्रयोग सफल हो जाता है तो इससे लॉन्च की लागत में भारी कमी आ सकती है। इसके साथ ही स्पेस-X अंतरिक्ष में और भी कई मिशन भेज पाएगा, जिनमें चांद और मंगल ग्रह पर भविष्य की यात्राएं भी शामिल होंगी।