एलन मस्क की स्पेस-XAI ने न्यूडिफाई ऐप्स पर बैन लगाने वाले कानून को दी चुनौती
एलन मस्क की कंपनी स्पेस-XAI ने मिनेसोटा के अटॉर्नी जनरल कीथ एलिसन पर मुकदमा किया है। यह मुकदमा एक ऐसे कानून को चुनौती देने के लिए किया गया है, जो राज्य में 'न्यूडिफाई' ऐप्स पर रोक लगाएगा।
यह कानून अगले महीने से लागू होगा और इसके नियमों को तोड़ने वालों पर भारी जुर्माना और कानूनी कार्रवाई हो सकती है।
कंपनी के वकीलों का कहना है कि ये नियम बहुत ज्यादा फैले हुए हैं और इनसे AI के सही इस्तेमाल, जैसे आर्ट या एजुकेशन पर भी नकारात्मक असर पड़ सकता है।
करीब 4,700 अरब रुपये तक जा सकता है जुर्माना
स्पेस-XAI ने कानून की परिभाषा पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि 'नग्नता' में बिना शर्ट वाली तस्वीरें भी शामिल हैं। इसका मतलब है कि डोनाल्ड ट्रंप और उनके साथियों की एक हानिरहित AI से बनी तस्वीर, जिसमें वे बिना शर्ट के मॉल में दिख रहे हों, उसे भी फ्लैग किया जा सकता है।
उन्होंने चेतावनी दी है कि जुर्माना 50 अरब डॉलर (करीब 4,700 अरब रुपये) तक जा सकता है, अगर, कई तस्वीरों का मामला हो।
दूसरी तरफ, मिनेसोटा के गवर्नर पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने ट्वीट किया, "अदालत में मिलते हैं, बदमाश।"
उन्होंने कानून का बचाव करते हुए कहा कि यह लोगों को AI के गलत इस्तेमाल से बचाएगा।