Page Loader
स्पेस-X ने अपने शक्तिशाली रॉकेट फाल्कन हेवी को किया लॉन्च, जानें क्या करेगा काम
स्पेस-X के फाल्कन हेवी रॉकेट से राष्ट्रीय सुरक्षा मिशन को अंजाम दिया जाएगा (तस्वीर: स्पेस-X)

स्पेस-X ने अपने शक्तिशाली रॉकेट फाल्कन हेवी को किया लॉन्च, जानें क्या करेगा काम

Jan 16, 2023
05:59 pm

क्या है खबर?

स्पेस-X ने फाल्कन हेवी रॉकेट को सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया है। रॉकेट ने 15 जनवरी को भारतीय समयानुसार सुबह 04:26 बजे, नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर के पैड 39A से उड़ान भरी थी। इस रॉकेट की मदद से US स्पेस फोर्स के मिशन USSF-67 को अंजाम दिया जाएगा। बता दें, USSF-67 स्पेस फोर्स का 2023 का पहला राष्ट्रीय सुरक्षा मिशन है। यह USSF-44 मिशन के बाद फाल्कन हेवी द्वारा किया जाने वाला राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित दूसरा लॉन्च है।

जानकारी

क्यों खास है फाल्कन हेवी?

फाल्कन हेवी को पहली बार 2018 में पेश किया गया था। स्पेस-X के इस सबसे शक्तिशाली रॉकेट ने अब तक पांच उड़ान पूरी कर ली हैं। किसी राष्ट्रीय सुरक्षा मिशन के लिए अब इसे दूसरी बार लॉन्च किया गया है। यह 2022 में अपने पहले राष्ट्रीय सुरक्षा मिशन USSF-44 पर गया था। अब इसे USSF-67 स्पेस फोर्स मिशन के लिए लॉन्च किया गया। सुरक्षा के अलावा इसके साथ भेजे गए सैटेलाइट का उपयोग संचार और मौसम परीक्षण के लिए होगा।

सैटेलाइट

फाल्कन हेवी अपने साथ ले जा रहा ये सैटेलाइट

स्पेस-X का फाल्कन हेवी अपने साथ कंटीन्यूअस ब्रॉडकास्ट ऑगमेंटिंग सैटकॉम 2 (CBAS2) और लॉन्ग ड्यूरेशन प्रोपल्सिव ESPA (LDPE)-3A सैटेलाइट ले जा रहा है। CBAS-2 सैटेलाइट रिले लिंक के जरिए मिलिट्री डाटा प्रसारित करेगा और LDPE-3A का उपयोग पेलोड को कक्षा में स्थापित करने के लिए किया जाएगा। स्पेस फोर्स के मुताबिक, LDPE-3A के पांच स्लॉट भरे गए हैं, जिसमें स्पेस सिस्टम्स कमांड के दो सैटेलाइट और तीन अन्य स्पेस फोर्स के स्पेस रैपिड कैपेबिलिटीज ऑफिस (SRCO) के हैं।

ट्विटर पोस्ट

स्पेस-X ने किया ट्वीट