स्पेस-X अंतरिक्ष में डाटा सेंटर के लिए अगले साल लॉन्च करेगी AI आधारित सेटेलाइट
स्पेस-X ने 2027 के आखिर तक अपने पहले आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित सैटेलाइट लॉन्च करने की तैयारी की घोषणा की है। इनका लक्ष्य अंतरिक्ष से ही सीधे तौर पर जटिल कंप्यूटिंग के काम करना है।
ये सैटेलाइट एनवीडिया के चिप्स से लैस होंगे। इन्हें ऐसे तैयार किया गया है, जैसे ये अंतरिक्ष में तैरते हुए डाटा सेंटर हों। ये सैटेलाइट ऑर्बिट में कंप्यूटिंग से जुड़े कई काम निपटा सकेंगे। 2028 तक यह प्रोजेक्ट और भी बड़े पैमाने पर आगे बढ़ेगा।
मस्क ने बताए ऑर्बिटल सेंटर्स के फायदे
एलन मस्क का कहना है कि ये ऑर्बिटल डाटा सेंटर, पारंपरिक रैक के मुकाबले काफी सरल होंगे। इनकी लागत भी कम होगी, ये ज्यादा सघन और वजन में भी हल्के होंगे।
एनवीडिया के साथ मिलकर काम करने और उनके वेरा सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट (CPU) का इस्तेमाल करने से स्पेस-X को उम्मीद है कि वह ऑर्बिट में डाटा को प्रोसेस करने का काम और भी तेजी से और असरदार तरीके से कर पाएगी।