स्पेस-X और एनवीडिया अंतरिक्ष में भेजेंगी शक्तिशाली AI सुपरकंप्यूटर
स्पेस-X और एनवीडिया मिलकर 2027 के आखिर तक वेरा रुबिन NVL72 नाम के एक बेहद शक्तिशाली आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सुपरकंप्यूटर को अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित करने जा रहे हैं।
यह अत्याधुनिक मशीन अंतरिक्ष में होने वाले मुश्किल से मुश्किल कंप्यूटिंग कार्यों को संभालने के लिए खास तौर पर बनाई गई है। यह सुपरकंप्यूटर स्पेस-XAI के 'स्टारमाइंड' सैटेलाइट का अहम हिस्सा बनेगा, जिसका मुख्य लक्ष्य धरती से दूर AI को और भी ज्यादा स्मार्ट और प्रभावशाली बनाना है।
वेरा CPU में लगे हैं 88 ओलंपस कोर
NVL72 सुपरकंप्यूटर 72 रुबिन GPU और 36 वेरा CPU से भरा है। साथ ही इसमें तेज रफ्तार और बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए एडवांस नेटवर्किंग हार्डवेयर भी मौजूद है।
एनवीडिया के वेरा CPU में 88 ओलंपस कोर लगे हैं और इसमें बेहद तेज मेमोरी भी है। इसका सीधा मतलब है कि ये पारंपरिक X86 CPU के मुकाबले किसी भी काम को 1.8 गुना ज्यादा तेजी से पूरा कर सकते हैं।
एलन मस्क ने यह भी संकेत दिया है कि 2028 में और भी बड़े अपग्रेड आएंगे, जो अंतरिक्ष मिशन को AI की मदद से ज्यादा स्मार्ट बनाने की उनकी मुहिम का अहम हिस्सा होंगे।