दक्षिण कोरिया लॉन्च करेगा खुद का फ्री AI चैटबॉट, ChatGPT की नहीं पड़ेगी जरूरत
दक्षिण कोरिया ने हाल ही में घोषणा की है कि वह 2026 के आखिर तक एक मुफ्त आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) चैटबॉट लॉन्च करेगा।
इसे पूरी तरह से देश की अपनी तकनीक से विकसित किया जाएगा। यह कदम 'AI फोर ऑल' पहल का हिस्सा है। इसका उद्देश्य लोगों को स्मार्ट डिजिटल टूल उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें ChatGPT जैसे विदेशी प्लेटफॉर्म्स पर निर्भर न रहना पड़े।
पढाई और पैसों के प्रबंधन में मदद करेगा चैटबॉट
यह नया चैटबॉट पढाई से लेकर पैसों के प्रबंधन तक कई कामों में लोगों की मदद करेगा। इससे लोगों के महंगे सब्सक्रिप्शन के पैसे भी बच सकते हैं।
इसके साथ ही, दक्षिण कोरिया ने AI बेसिक एक्ट भी पारित कर दिया है, जो स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में AI के इस्तेमाल के लिए स्पष्ट नियम बनाता है।
बता दें कि इस साल करीब 2.3 करोड़ कोरियाई ChatGPT का इस्तेमाल कर रहे थे। ऐसे में यह कदम सभी के लिए उपयोगी स्थानीय तकनीक तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।