सोनी ला रही मार्वल्स वूल्वरिन थीम पर आधारित गेम कलेक्शन
टेक्नोलॉजी
सोनी मार्वल्स वूल्वरिन के लिए एक खास प्लेस्टेशन 5 कलेक्शन ला रही है, जो 15 सितंबर को बाजार में दस्तक देगा। इस कलेक्शन में आपको एक PS5 डिजिटल एडिशन बंडल, वुल्वरिन वाले कंसोल कवर और मैचिंग डुअलसेंस कंट्रोलर्स मिलेंगे।
प्री-ऑर्डर 19 अगस्त से शुरू हो जाएंगे और ये सभी चीजें गेम के साथ ही लॉन्च होंगी।
कितनी है बंडल की कीमत?
सबसे खास बैटल येलो बंडल है, जिसमें काला और पीला डिजाइन और वूल्वरिन के जाने-पहचाने निशान हैं। आप चाहें तो स्टैंडर्ड PS5 और PS5 प्रो मॉडल के लिए अलग से कवर भी खरीद सकते हैं।
इसके अलावा, प्रो मॉडल के लिए मेटैलिक एडामेंटियम थीम वाले कवर भी उपलब्ध होंगे, जो वूल्वरिन के पंजों से प्रेरित हैं।
बंडल की कीमत अमेरिका में 649.99 डॉलर (करीब 61,000 रुपये) से शुरू होती है, वहीं कवर 74.99 डॉलर (करीब 7,100 रुपये) और कंट्रोलर्स 84.99 डॉलर (करीब 8,000 रुपये) के मिलेंगे।