स्नैपचैट ने ब्रिटेन में बच्चाें के लिए डिफॉल्ट रूप से बंद किया फाइंड फ्रेंड्स फीचर
स्नैपचैट ने ब्रिटेन में बच्चों के लिए अपनी 'फाइंड फ्रेंड्स' सुविधा को डिफॉल्ट रूप से बंद कर दिया है। कंपनी ने मई में वादा किया था कि वह ऑनलाइन ग्रूमिंग के खतरों को कम करने के लिए अजनबियों के लिए बच्चों तक पहुंचना मुश्किल बनाएगी और यह कदम उसी दिशा में उठाया गया है।
यौन संचार के सबसे ज्यादा मामले स्नैपचैट से जुड़े
भले ही स्नैपचैट की आधिकारिक उम्र सीमा 13 साल है, लेकिन ब्रिटेन में 8 से 12 साल के 32 फीसदी बच्चे इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। 2025 में हुए एक विश्लेषण से पता चला कि बच्चों के साथ गलत यौन संचार से जुड़े जितने भी अपराध रिकॉर्ड किए गए थे, उनमें से 40 फीसदी स्नैपचैट पर हुए थे।
इन मामलों में प्लेटफॉर्म की पहचान भी स्नैपचैट के तौर पर हुई थी। यूनाइटेड किंगडम (UK) के ऑनलाइन सुरक्षा नियामक ऑफकॉम ने इस बदलाव का स्वागत किया।
उन्होंने टेक्नोलॉजी कंपनियों को यह भी याद दिलाया कि अगर] वे युवा यूजर्स की सुरक्षा बढ़ाने के लिए कदम नहीं उठाते हैं तो उन्हें भारी जुर्माना देना पड़ सकता है।