भारत का पहला निजी राॅकेट विक्रम-1 जुलाई-अगस्त के बीच होगा लॉन्च
टेक्नोलॉजी
भारतीय अंतरिक्ष क्षेत्र को जल्द ही एक बड़ा बढ़ावा मिलने वाला है। देश का पहला निजी तौर पर बना ऑर्बिटल लॉन्चर स्काईरूट एयरोस्पेस का विक्रम-1 रॉकेट 12 जुलाई से 4 अगस्त के बीच श्रीहरिकोटा से उड़ान भरेगा। इसे छोटे उपग्रहों (350 किलोग्राम तक) को कक्षा में भेजने के लिए डिजाइन किया गया है। यह मिशन अंतरिक्ष तकनीक में भारतीय स्टार्टअप्स के लिए एक बहुत बड़ा कदम है।
पूरी तरह से भारत में निर्मित रॉकेट
विक्रम-1 पूरी तरह से भारत में बना है। इसे कार्बन कंपोजिट मटेरियल, सॉलिड फ्यूल बूस्टर और एक 3-D-प्रिंटेड लिक्विड इंजन से तैयार किया गया है।
स्काईरूट द्वारा विकसित इस रॉकेट में नेविगेशन के लिए रामानुजन नाम का एक एडवांस्ड कंप्यूटर लगाया गया है। यह लॉन्च दिखाता है कि कैसे निजी कंपनियां भारतीय अंतरिक्ष अन्वेषण में नई सीमाएं पार कर रही हैं।