स्काईरूट के विक्रम-1 ने महज 15 मिनट में आर्बिट में पहुंचाए ग्राहकों के सैटेलाइट
स्काईरूट एयरोस्पेस ने अपने विक्रम-1 रॉकेट की पहली उड़ान सफलतापूर्वक पूरी कर ली है। मिशन 'आगमन' ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरी और सिर्फ 15 मिनट के अंदर इसने कई ग्राहकों के सैटलाइट को 450 किलोमीटर की ऊंचाई पर मौजूद ऑर्बिट में सफलतापूर्वक पहुंचा दिया।
भारत के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए यह एक बहुत बड़ा मील का पत्थर है। इससे साबित होता है कि स्काईरूट की प्रोपल्शन और नेविगेशन जैसी तकनीकें पूरी तरह से काम करती हैं।
अब कमर्शियल सैटलाइट लॉन्च की देगी सुविधा
इस कामयाबी के बाद, स्काईरूट अब ऐसे ग्राहकों के लिए अंतरिक्ष में सैटलाइट लॉन्च करेगा, जिन्हें धरती का अवलोकन, संचार या शोध से जुड़े प्रोजेक्ट्स के लिए अंतरिक्ष तक पहुंचने की जरूरत है।
कंपनी विक्रम-II पर भी काम कर रही है, जिसे 2027 में लॉन्च किया जाएगा। यह रॉकेट दोगुना भार ले जाने की क्षमता रखता है। कंपनी का मकसद है कि वह अंतरराष्ट्रीय बाजार से बड़े कॉन्ट्रैक्ट्स हासिल करे और दूसरे अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी अपनी जगह बनाए।