ISS से 5 घंटे की स्पेस वॉक पर निकले रूसी यात्री
रूसी अंतरिक्ष यात्री सेर्गेई कुड-स्वर्चकोव और सर्गेई मिकाएव बुधवार (27 मई) अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) से 5 घंटे की स्पेस वॉक के लिए बाहर निकलेंगे।
यह चहलकदमी भारतीय समयानुसार शाम 7:45 बजे शुरू होगी। आप नासा के चैनल्स और स्पेस डॉट कॉम पर इस स्पेस वॉक का सीधा प्रसारण देख सकते हैं।
अंतरिक्ष यात्री प्रयोग लगाएंगे और पुराना सामान हटाएंगे
अंतरिक्ष यात्रियों का मुख्य काम ज्वेजदा मॉड्यूल पर सोलर रेडिएशन से जुड़ा एक प्रयोग स्थापित करना है। साथ ही, उन्हें पॉइसक और शिप से कुछ पुराने वैज्ञानिक उपकरण हटाने हैं।
अगर, उन्हें समय मिला तो वे उस कार्गो शिप के एंटीना की तस्वीरें भी लेंगे, जो ठीक से तैनात नहीं हो पाया था।
खास बात यह है कि
एक्सपेडिशन 74 के कमांडर कुड-स्वर्चकोव का यह दूसरा स्पेस वॉक होगा, जबकि मिकाएव पहली बार अंतरिक्ष में चहलकदमी करेंगे। दोनों को उनके स्पेससूट से पहचाना जा सकेगा। कुड-स्वर्चकोव के स्पेससूट पर लाल धारियां हैं और मिकाएव के स्पेससूट पर नीली धारियां होंगी।