सैमसंग के फोल्डेबल फोंस को 3 दिन में मिले रिकॉर्ड ऑर्डर
सैमसंग ने अपने नए फोल्डेबल्स गैलेक्सी Z फोल्ड 8 अल्ट्रा, फोल्ड 8 और फ्लिप 8 को भारत में लॉन्च कर दिया है। लॉन्च के बाद केवल 3 दिनों में ही इन फोल्डेबल फोन के 2.71 लाख से ज्यादा प्री-ऑर्डर मिल चुके हैं।
पिछले साल के मॉडल को इतने ही आंकड़े तक पहुंचने में 15 दिन लगे थे, लेकिन इस बार यह रफ्तार बहुत तेज है। फोल्ड 8 की शुरुआती कीमत 1.79 लाख रुपये है, वहीं फ्लिप 8 1.24 लाख रुपये में मिलेगा।
पे नाउ टूल भी किया पेश
खास बात यह है कि 45 फीसदी प्री-ऑर्डर टियर-2 शहरों और उससे बाहर के इलाकों से आए हैं। यह बताता है कि भारत की स्थानीय जरूरतों को ध्यान में रखकर तकनीक बनाने पर सैमसंग का ध्यान अब रंग ला रहा है।
दूसरी तरफ, सैमसंग की रिसर्च एंड डवलपमेंट (R&D) भारतीय टीम ने इन फोनों में एक नया और खास 'पे नाउ' बिल मैनेजमेंट टूल पेश किया है। यह केवल भारतीय ग्राहकों के लिए है, जो उन्हें सीधे अपने फोन से बिल चुकाने की सुविधा देता है। सैमसंग वॉलेट के जरिए यह आपको भुगतान की याद भी दिलाता रहेगा।