सैमसंग गैलेक्सी S27 सीरीज फोन में मिलेगी नई एक्सिनोस 2700 चिप
सैमसंग की आने वाली गैलेक्सी S27, गैलेक्सी S27 प्लस और गैलेक्सी S27 प्रो सीरीज के फोंस में नया एक्सिनोस 2700 चिप इस्तेमाल होने की संभावना है।
दक्षिण कोरिया और यूरोप जैसे बाजारों में ये चिप्स देखने को मिल सकते हैं, जबकि अमेरिका और चीन में इन फोंस में क्वालकॉम के प्रोसेसर होने की खबरें हैं।
कंपनी ऐसा इसलिए कर रही है, ताकि वह अपने टॉप-एंड फोंस में अपनी खुद की टेक्नोलॉजी को और बढ़ा सके।
मल्टीकोर में स्नैपड्रैगन 8 को पछाड़ा
2-नैनोमीटर प्रोसेस पर बने एक्सिनोस 2700 चिप से पहले के मुकाबले 12 फीसदी बेहतर परफॉर्मेंस और 25 फीसदी कम पावर खपत की उम्मीद है।
सैमसंग ने इसका उत्पादन को 10 फीसदी से भी ज्यादा बढ़ा दिया है। कंपनी यह देखना चाहती है कि क्या यह चिप उनके अल्ट्रा मॉडल में भी बढ़िया काम कर पाएगी?
कंपनी के टेस्ट बताते हैं कि यह क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 8 एलीट एक्सट्रीम छठी जनरेशन को मल्टीकोर टास्क में पीछे छोड़ देता है। हालांकि, सिंगल-कोर परफॉर्मेंस में यह अभी भी थोड़ा पीछे है। गैलेक्सी S27 लाइनअप जल्द ही आने की उम्मीद है।