LOADING...
गैलेक्सी अनपैक्ड से पहले स्मार्टफोन के लिए आया सैमसंग का खास प्री-रिजर्व ऑफर, क्या मिलेगा लाभ?
गैलेक्सी अनपैक्ड से पहले सैमसंग का खास प्री-रिजर्व ऑफर

गैलेक्सी अनपैक्ड से पहले स्मार्टफोन के लिए आया सैमसंग का खास प्री-रिजर्व ऑफर, क्या मिलेगा लाभ?

Feb 11, 2026
11:46 am

क्या है खबर?

सैमसंग ने आज (11 फरवरी) गैलेक्सी अनपैक्ड 2026 इवेंट से पहले अपने नए गैलेक्सी स्मार्टफोन के लिए प्री-रिजर्व विंडो खोल दी है। भारत में ग्राहक 999 रुपये देकर VIP प्री-रिजर्व पास ले सकते हैं। यह सुविधा 11 फरवरी से 24 फरवरी, 2026 तक उपलब्ध रहेगी। 25 फरवरी को लॉन्च इवेंट के बाद आधिकारिक प्री-बुकिंग शुरू होगी। कंपनी का कहना है कि इससे ग्राहकों को जल्दी खरीदने का मौका और खास फायदे मिलेंगे।

ऑफर

प्री-रिजर्व पर मिलने वाले ऑफर

999 रुपये का VIP पास खरीदने वाले ग्राहकों को 2,699 रुपये का ई-स्टोर वाउचर मिलेगा। पास की रकम को बाद में फोन की खरीद कीमत में समायोजित किया जाएगा। इसके साथ ही, एक्सचेंज वैल्यू लॉक करने की सुविधा भी दी जा रही है। ग्राहक अपने पुराने फोन की मौजूदा कीमत सुरक्षित कर सकते हैं। लॉन्च के समय बाजार में बदलाव होने पर भी वही तय कीमत लागू रहेगी, जिससे खरीदार को अतिरिक्त लाभ मिलेगा।

तरीका

कैसे करें प्री-रिजर्व बुकिंग?

इच्छुक ग्राहक सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट या सैमसंग शॉप ऐप पर जाकर प्री-रिजर्व विकल्प चुन सकते हैं। VIP पास को कार्ट में जोड़कर भुगतान करना होगा। भुगतान कार्ड, UPI, वॉलेट या नेट बैंकिंग से किया जा सकता है। बता दें कि, प्री-रिजर्व बुकिंग के दौरान कैश ऑन डिलीवरी की सुविधा उपलब्ध नहीं है। सफल भुगतान होने के बाद ग्राहक को ईमेल और मोबाइल पर वाउचर कोड मिलेगा, जिसे प्री-बुकिंग के समय इस्तेमाल करना होगा।

Advertisement

फायदे

अन्य फायदे और प्रतियोगिता

सैमसंग ने प्री-रिजर्व के साथ एक प्रतियोगिता भी शुरू की है। इसमें भाग लेने वाले ग्राहकों को 5,000 रुपये तक के ई-स्टोर वाउचर जीतने का मौका भी मिलेगा। कुछ विजेताओं को 50,000 रुपये तक का वाउचर दिया जाएगा। कंपनी विशेष रंग विकल्प, रिवॉर्ड पॉइंट और रियायती सैमसंग केयर प्लान जैसी अतिरिक्त सुविधाएं भी दे रही है। यह योजना नए गैलेक्सी फोन खरीदने वालों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।

Advertisement