Loading...
सैमसंग ने लॉन्च किया गैलेक्सी Z फ्लिप 8, जानिए फीचर्स और कीमत
सैमसंग ने लॉन्च किया गैलेक्सी जेड फ्लिप 8

सैमसंग ने लॉन्च किया गैलेक्सी Z फ्लिप 8, जानिए फीचर्स और कीमत

Jul 22, 2026
07:25 pm

क्या है खबर?

सैमसंग ने गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में आज (22 जुलाई) नया गैलेक्सी जेड फ्लिप 8 स्मार्टफोन लॉन्च किया है। नया फोन पिछले साल आए गैलेक्सी Z फ्लिप 7 का नया मॉडल है। कंपनी ने इसमें नया डिजाइन, बेहतर प्रदर्शन, मजबूत बॉडी और कई नए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर्स दिए हैं। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 17 आधारित वन UI 9 पर चलता है और इसमें गैलेक्सी के लिए स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर दिया गया है।

डिजाइन

मजबूत डिजाइन और सुरक्षा के कई फीचर्स

सैमसंग ने गैलेक्सी Z फ्लिप 8 में आर्मर एल्युमिनियम फ्रेम, साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर और IP48 डस्ट व वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग दी है।

कंपनी के अनुसार, यह मजबूती और टिकाऊपन के मामले में पहले से बेहतर है। इस फोन का वजन 180 ग्राम है, जिससे इसे लंबे समय तक इस्तेमाल करना आसान रहेगा।

इसके साथ ग्राहकों को छह महीने का गूगल AI प्रो ट्रायल और 5TB क्लाउड स्टोरेज भी मिलेगा।

डिस्प्ले

बड़ी डिस्प्ले और दमदार परफॉर्मेंस मिलेगी

गैलेक्सी Z फ्लिप 8 में 6.9 इंच की एमोलेड मुख्य डिस्प्ले और 4.1 इंच की कवर डिस्प्ले दी गई है।

कवर स्क्रीन पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 का प्रोटेक्शन मिलता है। दोनों स्क्रीन 120Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती हैं।

यह फोन तेज परफॉर्मेंस और बेहतर मल्टीटास्किंग का भी दावा करता है। इस फोन में 12GB रैम के साथ 256GB और 512GB स्टोरेज का विकल्प दिया गया है।

ADVERTISEMENT

फीचर्स

कैमरा, बैटरी और कनेक्टिविटी फीचर्स

सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 10MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। यह 60 फ्रेम प्रति सेकंड पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है।

फोटोग्राफी के लिए गैलेक्सी Z फ्लिप 8 में 50MP का मुख्य कैमरा और 12MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है।

फोन में 4,300mAh की बैटरी, 25 वॉट वायर्ड, 15 वॉट वायरलेस चार्जिंग, 5G, वाई-फाई 7 और USB टाइप-C की सुविधा भी दी गई है।

ADVERTISEMENT

कीमत

कितनी है कीमत?

सैमसंग गैलेक्सी Z फ्लिप 8 की शुरुआती कीमत 1,200 डॉलर (करीब 1.15 लाख रुपये) रखी गई है।

यह कीमत 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले मॉडल की है, जबकि 512GB स्टोरेज वाला वेरिएंट भी उपलब्ध होगा। फोन आज से चुनिंदा बाजारों में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है।

इसे क्रीम, ग्रेफाइट, पिंक और ऑनलाइन एक्सक्लूसिव मिंट रंग विकल्पों में खरीदा जा सकेगा। कंपनी की वेबसाइट से खरीदने पर सैमसंग केयर+ का शुरुआती लाभ भी मिलेगा।

ADVERTISEMENT