Loading...
सैमसंग ने लॉन्च की गैलेक्सी वॉच 9, जानिए नई स्मार्टवॉच के फीचर्स और कीमत
सैमसंग ने लॉन्च की गैलेक्सी वॉच 9

सैमसंग ने लॉन्च की गैलेक्सी वॉच 9, जानिए नई स्मार्टवॉच के फीचर्स और कीमत

Jul 22, 2026
07:58 pm

क्या है खबर?

सैमसंग ने गैलेक्सी अनपैक्ड जुलाई 2026 इवेंट में अपनी नई गैलेक्सी वॉच 9 स्मार्टवॉच लॉन्च कर दी है। कंपनी ने इसके साथ गैलेक्सी वॉच अल्ट्रा 2 को भी पेश किया है। नई गैलेक्सी वॉच 9 को पहले के मॉडल की तुलना में बेहतर फीचर्स, नए डिजाइन और कई उपयोगी बदलावों के साथ उतारा गया है। इसमें तेज प्रोसेसर, AI आधारित वेलनेस फीचर्स, बेहतर डिस्प्ले और कई स्मार्ट सुविधाएं भी दी गई हैं।

डिस्प्ले

डिस्प्ले और प्रोसेसर को बनाया गया ज्यादा दमदार

यह स्मार्टवॉच 3 नैनोमीटर पर बने स्नैपड्रैगन वियर एलीट प्रोसेसर के साथ आती है। इसमें 2GB रैम, 32GB स्टोरेज, वियर OS 7 आधारित वन UI 9 वॉच और बेहतर प्रदर्शन की सुविधा मिलती है।

गैलेक्सी वॉच 9 दो आकार 40mm और 44mm में उपलब्ध है। इसमें सुपर एमोलेड ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले दिया गया है, जिसकी अधिकतम ब्राइटनेस 3,000 निट्स तक है।

डिस्प्ले पर सफायर क्रिस्टल ग्लास की सुरक्षा भी मिलती है।

हेल्थ फीचर्स

हेल्थ ट्रैकिंग और AI फीचर्स पर खास जोर

सैमसंग ने गैलेक्सी वॉच 9 में नया बायोएक्टिव सेंसर दिया है, जो हार्ट रेट, हार्ट सिग्नल और बॉडी एनालिसिस जैसी कई जानकारियां रिकॉर्ड करता है।

इसके अलावा, तापमान सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, बैरोमीटर, जायरोस्कोप, जियोमैग्नेटिक सेंसर और एम्बिएंट लाइट सेंसर भी दिए गए हैं।

कंपनी ने इसमें कई नए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित वेलनेस फीचर्स भी जोड़े हैं, जिससे हेल्थ ट्रैकिंग पहले से ज्यादा बेहतर, सटीक और उपयोगी बन सके।

ADVERTISEMENT

बैटरी

बैटरी, कनेक्टिविटी और मजबूती भी शानदार

सैमसंग के इस नए स्मार्टवॉच में LTE, ब्लूटूथ 6.0, डुअल-बैंड वाई-फाई, NFC और डुअल-फ्रीक्वेंसी जीपीएस की सुविधा मिलती है।

44mm मॉडल में 445mAh और 40mm मॉडल में 390mAh की बैटरी दी गई है। यह WPC आधारित फास्ट वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

मजबूती के लिए इसे 5ATM, IP68 और मिल-STD-810H जैसी ड्यूरेबिलिटी रेटिंग भी मिली है, जिससे कठिन परिस्थितियों में भी आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है।

ADVERTISEMENT

कीमत

कितनी है कीमत?

सैमसंग ने गैलेक्सी वॉच 9 की प्री-ऑर्डर बुकिंग चुनिंदा वैश्विक बाजारों में शुरू कर दी है।

40mm मॉडल ग्रेफाइट और क्रीम रंग में मिलेगा, जबकि 44mm मॉडल ग्रेफाइट और सिल्वर रंग में उपलब्ध होगा। कंपनी ने नए स्पोर्ट्स, मिस्टी और फैब्रिक बैंड भी पेश किए हैं।

बता दें, इसकी आम बिक्री बाद में शुरू होगी। साथ ही कुछ बाजारों में स्ट्रावा प्रीमियम, आईफिट ट्रायल और दूसरे विशेष ऑफर का लाभ भी मिलेगा।

ADVERTISEMENT