सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड 2026 आज, कब और कैसे देखें लाइव इवेंट?
क्या है खबर?
सैमसंग आज 22 जुलाई को लंदन में अपना दूसरा गैलेक्सी अनपैक्ड 2026 इवेंट आयोजित करेगा। इस कार्यक्रम में कंपनी कई नए प्रोडक्ट पेश कर सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, गैलेक्सी Z फोल्ड 8, गैलेक्सी Z फ्लिप 8 और दूसरी नई डिवाइस लॉन्च होने की उम्मीद है। इसके अलावा, कंपनी कुछ नए सरप्राइज प्रोडक्ट की भी झलक दिखा सकती है। फिलहाल सभी की नजर इस बड़े लॉन्च इवेंट पर टिकी हुई है।
बदलाव
गैलेक्सी Z फोल्ड 8 में मिल सकते हैं कई बड़े बदलाव
रिपोर्ट्स के मुताबिक, गैलेक्सी Z फोल्ड 8 नए डिजाइन और चौड़े फोल्डेबल डिस्प्ले के साथ आ सकता है।
इसमें 7.6 इंच की इनर AMOLED स्क्रीन, 5.5 इंच की कवर स्क्रीन और स्नैपड्रैगन 8 इलीट जेन 5 फॉर गैलेक्सी प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। फोन में 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा, बड़ी बैटरी और बेहतर मल्टीटास्किंग अनुभव भी दिया जा सकता है।
हालांकि, कंपनी ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
स्मार्टवॉच
नई स्मार्टवॉच और दूसरे प्रोडक्ट
सैमसंग इस गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में गैलेक्सी वॉच 9 और गैलेक्सी वॉच अल्ट्रा 2 भी लॉन्च कर सकता है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, इनमें बेहतर हेल्थ ट्रैकिंग, ज्यादा ब्राइट डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और नया प्रोसेसर मिल सकता है। इसके अलावा, कंपनी अपने स्मार्ट ग्लास की पहली झलक भी दिखा सकती है।
कुछ रिपोर्ट्स में गैलेक्सी कार्ड को भी पेश किए जाने की संभावना जताई गई है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
इवेंट
कब और कैसे देखें लाइव इवेंट?
गैलेक्सी अनपैक्ड 2026 की शुरुआत भारतीय समय के अनुसार आज शाम 06:30 बजे होगी।
यूजर्स इस इवेंट को सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट और उसके यूट्यूब चैनल पर लाइव देख सकेंगे। कार्यक्रम के दौरान कंपनी नए प्रोडक्ट, फीचर और आने वाली योजनाओं से जुड़ी जानकारी साझा करेगी।
इवेंट खत्म होने के बाद सभी लॉन्च किए गए प्रोडक्ट की कीमत और उपलब्धता की जानकारी भी सामने आने की उम्मीद है।