सैमसंग पेश करेगी गैलेक्सी S26 FE के साथ नया स्मार्टटैग 3
सैमसंग इस साल के आखिर में गैलेक्सी S26 FE के साथ अपना नया गैलेक्सी स्मार्टटैग 3 लॉन्च कर सकती है। 2023 के बाद सैमसंग के ट्रैकिंग डिवाइस का यह पहला अपडेट होगा, ताकि आप अपनी चाबियों या पर्स जैसी चीजों पर आसानी से नजर रख सकें। यह सीधे तौर पर ऐपल के एयरटैग और गूगल के फाइंड हब को टक्कर देगा।
120-मीटर रेंज में करता है काम
अभी मौजूद स्मार्टटैग 2 भारत में 2,799 रुपये में मिलता है। यह धूल और पानी से सुरक्षित (IP67) है। इसमें NFC के साथ लॉस्ट मोड का फीचर है, जिससे अगर, आपकी कोई खोई हुई चीज किसी को मिलती है तो वह आपसे संपर्क कर सकता है।
इसमें 120-मीटर की रेंज के लिए ब्लूटूथ लो एनर्जी और सटीक लोकेशन के लिए अल्ट्रा-वाइडबैंड तकनीक भी मिलती है।
एक खास बात यह है कि यह सिर्फ उन सैमसंग गैलेक्सी डिवाइस पर ही काम करेगा, जो एंड्रॉयड 9 या उससे नए वर्जन पर चलते हैं और जिनमें स्मार्टथिंग्स ऐप इंस्टॉल हो।