सैम ऑल्टमैन ने बिजनेस में AI की रफ्तार उम्मीद से कम रहने की बात स्वीकारी
OpenAI के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) सैम ऑल्टमैन ने कहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) किस रफ्तार से बिजनेस की दुनिया को बदल देगा, इसे लेकर वो थोड़े ज्यादा आशावादी थे।
2023 में GPT-4 लॉन्च करने के बाद उन्हें लगा था कि तुरंत बड़े बदलाव आएंगे, लेकिन अब वे मानते हैं कि अर्थव्यवस्था में बहुत जड़ता (परिवर्तन का विरोध) है, जिसकी वजह से चीजें उनकी सोच से कहीं ज्यादा धीमी चल रही हैं।
कोडेक्स को मिली उम्मीद से ज्यादा सफलता
ऑल्टमैन ने यह भी माना कि सॉफ्टवेयर बिजनेस और पूरी अर्थव्यवस्था में AI से जो जबरदस्त बदलाव आने की उनकी पुरानी उम्मीदें थीं, वो हकीकत से दूर थीं। उन्होंने OpenAI के उस जोखिम भरे फैसले के बारे में बात की जब उन्होंने एंथ्रोपिक के क्लाउड कोड से मुकाबले के लिए कोडेक्स लॉन्च किया था, जिसे उन्होंने 'कामीकाजी मिशन' (आत्मघाती हमला) कहा था, लेकिन उम्मीद के उलट कोडेक्स आज उन बड़े प्रोग्रामर्स के बीच भी एक बहुत लोकप्रिय टूल बन गया है, जिन्हें वे जानते हैं।