OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन ने बताया, क्यों छोड़ी दिग्गजों ने कंपनी?
OpenAI के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) सैम ऑल्टमैन ने हाल ही में बताया कि कंपनी के कई बड़े अधिकारी क्यों चले गए? उन्होंने कहा कि AI पर काम करना बहुत ही नाजुक और बड़ी जिम्मेदारी का काम है। इस वजह से कई लोग अपनी अंतरात्मा की आवाज पर चलना पसंद करते हैं। कुछ पूर्व अधिकारियों को कंपनी की दिशा पसंद नहीं थी, इसलिए उन्होंने अपने खुद के AI प्रोजेक्ट शुरू करने का फैसला किया।
विचारों में टकराव बड़ा कारण
ऑल्टमैन ने यह भी समझाया कि AI को कैसे विकसित किया जाए, इसे लेकर विचारों में टकराव था। साथ ही, किसी एक व्यक्ति के पास ज्यादा शक्ति इकट्ठा होने की चिंता भी इन सभी के कंपनी छोड़ने का एक बड़ा कारण थी।
यह तनाव 2023 के आखिर में तब बढ़ गया, जब उन्हें CEO के पद से कुछ समय के लिए हटा दिया गया।
दरअसल, बोर्ड को संचार से जुड़ी कुछ चिंताएं थीं, जिस वजह से यह कदम उठाया गया। ऑल्टमैन की वापसी के बावजूद इन इस्तीफों से पता चलता है कि टेक की तेजी से बदलती दुनिया में लीडरशिप और टीम वर्क कितना चुनौतीपूर्ण हो सकता है।