कंपनियों में AI एजेंट्स का व्यावसायिक इस्तेमाल 3 गुना बढ़ा
टेक्नोलॉजी
सेल्सफोर्स के 2026 एजेंटिक एंटरप्राइज इंडेक्स के मुताबिक, अब कंपनियां औसतन 13 आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) एजेंट्स का इस्तेमाल कर रही हैं।
यह संख्या पिछले साल के केवल 5 एजेंट्स से काफी ज्यादा है। सबसे अच्छी बात यह है कि इन एजेंट्स को पूरी तरह शुरू करने में अब केवल 2 दिन का समय लगता है, जो पहले के मुकाबले आधे से भी कम है।
एजेंट्स ने दोगुना काम संभाला
AI एजेंट्स की संख्या केवल बढ़ ही नहीं रही, बल्कि वे अब पहले से दोगुना काम कर रहे हैं। हर एजेंट 4 अलग-अलग काम संभाल रहा है।
खुदरा सेक्टर में त्योहारी सीजन या सेल के दौरान AI एजेंट्स की गतिविधि 18 गुना तक बढ़ गई। इसका सीधा असर भी दिख रहा है। 70 फीसदी ग्राहक सेवा की समस्याओं को अब AI खुद सुलझा रहा है, बिक्री में भी 4 गुना बढ़ोतरी हुई है, वहीं 77 फीसदी ग्राहक कहते हैं कि AI एजेंट से बात करने के बाद उन्हें ज्यादा भरोसा महसूस होता है।