Page Loader
रूसी हैकर्स ने अमेरिका के परमाणु लैब्स पर हमले का किया प्रयास
अमेरिकी लैब पर हमले की खबरों ने अन्य देशों की चिंता बढ़ा दी है (तस्वीर: पिक्सल)

रूसी हैकर्स ने अमेरिका के परमाणु लैब्स पर हमले का किया प्रयास

Jan 09, 2023
06:16 pm

क्या है खबर?

रूसी हैकिंग समूह कोल्ड रिवर ने अमेरिका में तीन परमाणु रिसर्च लैब्स पर साइबर हमले का प्रयास किया है। पिछले साल अगस्त और सितंबर के बीच संयुक्त राष्ट्र के विशेषज्ञों ने रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच यूक्रेन में जापोरिज्जिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र का दौरा किया था। हैकिंग समूह ने उसी समय अमेरिकी लैब्स पर साइबर हमले का प्रयास किया था। फिलहाल रूस और अमेरिका की ओर से इस साइबर हमले पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है।

जानकारी

हैकर्स ने कैसे किया हमले का प्रयास?

रॉयटर्स की रिपोर्ट्स के अनुसार, रूसी हैकर्स ने अमेरिका के ब्रुकहेवन, आर्गनोन और लॉरेंस लिवरमोर परमाणु रिसर्च लैब पर हमले का प्रयास किया। यह एक फिशिंग हमला था। हैकर्स ने पहले संस्थान के लिए नकली लॉगिन पेज बनाया। इसके बाद हैकर्स ने संस्थान के वैज्ञानिकों को उनका पासवर्ड बताने के लिए एक ईमेल किया। हालांकि, इस बात की कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है की हैकर्स हमले में सफल रहे या नहीं।