Page Loader
रूस के ओलेग कोनोनेंको बने अंतरिक्ष में सबसे ज्यादा दिन गुजारने वाले व्यक्ति
रूस के ओलेग कोनोनेंको बने अंतरिक्ष में सबसे ज्यादा दिन गुजारने वाले व्यक्ति

रूस के ओलेग कोनोनेंको बने अंतरिक्ष में सबसे ज्यादा दिन गुजारने वाले व्यक्ति

Feb 05, 2024
11:26 am

क्या है खबर?

रूस के अंतरिक्ष यात्री ओलेग कोनोनेंको सबसे लंबे समय तक अंतरिक्ष में रहने वाले व्यक्ति बन गए हैं। 4 फरवरी, 2024 तक उन्होंने अलग-अलग मिशनों पर 878 से अधिक दिन अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पर गुजार लिए हैं और वो अभी भी अंतरिक्ष में ही मौजूद हैं। इस तरह उन्होंने अपने रूसी साथी गेन्नाडी पडाल्का का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिन्होंने अंतरिक्ष में 878 दिन, 11 घंटे, 29 मिनट और 48 सेकंड अंतरिक्ष में गुजारे थे।

मिशन

अभी अपने पांचवे मिशन पर हैं कोनोनेंको

कोनोनेंको अभी अपने पांचवे मिशन पर है। इस मिशन की शुरुआत पिछले साल सितंबर में हुई थी और यह इस साल सितंबर के आखिर तक चलेगा। तब तक कोनोनेंको अंतरिक्ष में कुल 1,110 दिन गुजार चुके होंगे। इसके साथ ही वो अंतरिक्ष में 1,000 से अधिक दिन गुजारने वाले पहले इंसान बन जाएंगे। 59 वर्षीय रूसी अंतरिक्ष यात्री कोनोनेंको पहली बार अप्रैल, 2008 में अंतरिक्ष की यात्रा पर गए थे और 200 दिन धरती से दूर रहे।

बयान

अपनी उपलब्धि पर क्या बोले कोनोनेंको? 

अपनी उपलब्धि पर प्रतिक्रिया देते हुए कोनोनेंको ने कहा, "मैं अंतरिक्ष में रिकॉर्ड बनाने नहीं बल्कि अपनी पसंदीदा चीजें करने आता हूं। मुझे अपनी उपलब्धियों पर गर्व है, लेकिन मुझे इस बात की खुशी ज्यादा है कि अंतरिक्ष में सबसे लंबे समय तक रहने का रिकॉर्ड अभी भी रूस के अंतरिक्ष यात्री के नाम है।" बता दें कि अंतरिक्ष में रहना इंसान के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण होता है और इससे स्वास्थ्य के सामने कई चुनौतियां आती हैं।