रॉकवेल के AI ने फैक्ट्रियों को बनाया स्मार्ट, अब मशीनें खुद को कर लेती हैं ठीक
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अब फैक्ट्रियों को पहले से कहीं ज्यादा स्मार्ट बना रहा है। अब मशीनें खुद ही दिक्कतें पहचान लेती हैं, पैटर्न से सीखती हैं और कुछ भी खराब होने से पहले खुद को ठीक भी कर लेती हैं।
रॉकवेल ऑटोमेशन के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) ब्लेक मोरेट का कहना है कि पुराने ऑटोमेशन से AI की ओर यह बदलाव आने से काम में रुकावटें कम होती हैं और प्रोडक्शन लाइनें भी सुचारु रूप से चलती रहती हैं।
बेहतर औद्योगिक AI टूल बना रही कंपनी
रॉकवेल के लिए भारत केवल टैलेंट हब नहीं है, जहां लगभग 5,000 लोग काम करते हैं, बल्कि कंपनी का ज्यादातर नवाचार भी यहीं से होता है।
बेंगलुरु में नई फैसिलिटी खोलने और 2019 और 2023 में कुछ टेक कंपनियों को खरीदने के बाद भारत की भूमिका अब रॉकवेल के लिए और बड़ी हो गई है।
वह अब बेहतर औद्योगिक AI टूल बनाने में जुटा है, जिससे दुनियाभर में ऑटोमोटिव और इलेक्ट्रिक वाहन (EV) जैसे बड़े उद्योगों को मजबूती मिल रही है।