रॉबिनहुड के CEO का दावा, भविष्य में AI संभालेगा आपका निवेश
रॉबिनहुड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) व्लाद तेनेव एक ऐसे भविष्य की कल्पना कर रहे हैं, जहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ही आपका निवेश संभालेगा।
उन्होंने CNBC को बताया कि AI सिर्फ जानकारी जुटाने तक ही सीमित नहीं रहेगा। जल्द ही यह बाजार के रुझानों पर नजर रखेगा, अच्छे मौके ढूंढेगा, आपके पोर्टफोलियो को संतुलित करेगा, आपकी पसंद और जोखिम उठाने की क्षमता के हिसाब से खुद सौदे भी कर पाएगा।
तेनेव का मानना है कि इस बदलाव से आम निवेशक भी उन रणनीतियों का इस्तेमाल कर पाएंगे, जो पहले सिर्फ बड़े वित्तीय संस्थानों के लिए थीं।
कंपनी ने लॉन्च किए एडेप्टिव AI टूल्स
तय नियमों पर चलने वाली पुरानी एल्गोरिदम्स के मुकाबले नए AI एजेंट्स खुद सीखकर अपने आप को ढाल सकते हैं।
रॉबिनहुड पहले ही कुछ AI टूल्स ला चुका है। हालांकि, कंपनी ने यह भी कहा है कि निवेशक अभी भी अपने फैसले खुद लेते हैं। जैसे-जैसे OpenAI और गूगल जैसे बड़े तकनीकी दिग्गज AI को आगे बढ़ा रहे हैं, वैसे-वैसे वित्त क्षेत्र में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं, जिससे स्मार्ट निवेश के साधन सभी के लिए सुलभ हो जाएंगे।