वैज्ञानिकों के अनुमान से दोगुना सिकुड़ गया बुध ग्रह
सूरज का सबसे तेज चक्कर लगाने वाला ग्रह बुध वैज्ञानिकों की उम्मीद से कहीं ज्यादा तेजी से सिकुड़ रहा है। एक नए अध्ययन में सामने आया है कि जैसे-जैसे उसका अंदरूनी हिस्सा (कोर) ठंडा हुआ है, उसकी बाहरी परत (क्रस्ट) 23 किलोमीटर तक सिकुड़ गई है। यह 2013 में विशेषज्ञों ने जो अनुमान लगाया था, उससे दोगुने से भी ज्यादा है। उम्र बढ़ने के साथ बुध ग्रह पर झुर्रियां पड़ रही हैं।
मंगल और चंद्रमा को लेकर भी आशंका
बुध ग्रह की सतह पर दिखने वाली वो विशालकाय खड़ी चट्टानें और उभरी हुई लकीरें बताती हैं कि ग्रह समय के साथ कैसे बदलते हैं, ठीक जैसे किसी दुनिया पर खिंचाव के निशान हों। जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (JAXA) और यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) के बेपीकोलंबो स्पेसक्राफ्ट के जल्द ही बुध की कक्षा में स्थापित होने की तैयारी के बीच वैज्ञानिकों को यह भी आशंका है कि मंगल ग्रह और चंद्रमा भी आकार में छोटे हो रहे होंगे।