ऐपल के अगले आईपैड प्रो में मिलेगी M6 चिप, तेज चलेगा AI
ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन की रिपोर्ट के अनुसार, ऐपल 2027 की पहली छमाही में नए आईपैड मॉडल लॉन्च करने की तैयारी में है।
उम्मीद है कि इसमें एक नया आईपैड प्रो, एक अपडेटेड एंट्री-लेवल आईपैड और आईपैड एयर भी होगा, जिसमें अब OLED डिस्प्ले मिल सकता है।
यह डिस्प्ले हाल ही में लॉन्च हुए आईपैड मिनी (2026) में इस्तेमाल की गई तकनीक जैसा ही होगा।
एंट्री-लेवल में मिल सकती है A19 चिप
अगले आईपैड प्रो में वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम मिलने की खबर है। इससे गेमिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े काम और भी आसानी से हो पाएंगे। यह ऐपल के अगले M6 चिप से लैस होगा।
एंट्री-लेवल आईपैड की बात करें तो इसमें A19 प्रोसेसर और वाई-फाई 7 सपोर्ट मिल सकता है, जिससे इसकी स्पीड और बढ़ जाएगी। ये सब एक नए N1 चिप की बदौलत संभव होगा। इसमें C1x मॉडेम के साथ सेलुलर विकल्प भी दिए जा सकते हैं।
इन सभी अपग्रेड से साफ है कि ऐपल अपनी पूरी आईपैड लाइनअप में बेहतर स्क्रीन और दमदार परफॉर्मेंस देने पर खास ध्यान दे रहा है।