LOADING...
रियलमी भारत में ला रही आईफोन एयर जैसा फोन, जानिए क्या होगी खासियत
रियलमी भारत में नया स्मार्टफोन ला रही है

रियलमी भारत में ला रही आईफोन एयर जैसा फोन, जानिए क्या होगी खासियत

Feb 02, 2026
04:59 pm

क्या है खबर?

दिग्गज स्मार्टफोन निर्माता रियलमी जल्द ही अपनी नंबर सीरीज में एक और फोन जोड़ने जा रहा है। इसका डिजाइन ऐपल आईफोन एयर से मिलता-जुलता है। यह रियलमी 16 हो सकता है और भारतीय मानक ब्यूरो (BUI) की लिस्टिंग से संकेत मिलता है कि यह भारतीय बाजार में जल्द दस्तक दे सकता है। यह फोन वियतनाम में पहले ही लॉन्च हो चुका है। प्रो मॉडल के विपरीत रियलमी 16 5G एक अधिक किफायती विकल्प होने की उम्मीद है।

संकेत 

फोन को लेकर मिले हैं ये संकेत

टेकआउटलुक की रिपोर्ट के अनुसार, मॉडल नंबर RMX5171 वाला एक नया रियलमी स्मार्टफोन BUI की वेबसाइट पर दिखाई दिया है। लिस्टिंग में फोन का नाम नहीं बताया गया है, लेकिन गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग और अन्य जानकारियों सहित पहले के लीक के आधार पर इस मॉडल नंबर को रियलमी 16 5G से जोड़ा गया है। यह 3 वेरिएंट- 8GB रैम/128GB स्टोरेज, 8GB रैम/256GB स्टोरेज और 12GB रैम/256GB स्टोरेज में उपलब्ध हो सकता है।

डिजाइन 

ऐसा है इस फोन का डिजाइन 

रियलमी 16 की सबसे खास बात इसका डिजाइन है, जिसमें ऐपल आईफोन एयर से प्रेरित पतली हॉरिजॉन्टल कैमरा स्ट्रिप से काफी मिलता-जुलता है। कंपनी ने इसमें अलग अंदाज जोड़ा है, जिसमें रियर कैमरों के बगल में एक छोटा सेल्फी मिरर दिया है। यह मिरर यूजर्स को बैक कैमरा इस्तेमाल करते समय बेहतर फ्रेम बनाने में मदद करता है। फोन में ऑरोरा विंग कलर-शिफ्टिंग टेक्नोलॉजी भी है, जो बैक साइड पर हल्का नीला और बैंगनी रंग का ग्रेडिएंट इफेक्ट देती है।

Advertisement

खासियत 

इन फीचर्स से लैस है रियलमी 16

फोन में 6.57-इंच का फुल HD प्लस एमोलेड डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और हाई पीक ब्राइटनेस है। कॉम्पैक्ट स्क्रीन साइज उन यूजर्स को पसंद आ सकता है, जिन्हें बड़े फोन इस्तेमाल करने में असुविधाजनक लगते हैं। कैमरे की बात करें तो, फोन में 50MP का सोनी IMX852 मेन सेंसर और 2MP का मोनोक्रोम कैमरा दिया है, जबकि फ्रंट में 50MP का सेल्फी कैमरा है। फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 टर्बो चिपसेट और 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी है।

Advertisement