Page Loader
रियलमी ने शाहरुख खान को बनाया अपना नया ब्रांड एंबेसडर 
रियलमी 11 प्रो भारत में जल्द लॉन्च होगा (तस्वीर: रियलमी)

रियलमी ने शाहरुख खान को बनाया अपना नया ब्रांड एंबेसडर 

May 25, 2023
03:55 pm

क्या है खबर?

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी रियलमी ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि उसने बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को अपना नया ब्रांड एंबेसडर बनाया है। कंपनी ने हाल ही में रियलमी 11 सीरीज चीन में लॉन्च की थी और अब कंपनी रियलमी 11 प्रो मॉडल को भारत में लॉन्च करने की योजना बना रही है। नए ब्रांड एंबेसडर के साथ कंपनी आगामी मॉडल के लिए जल्द ही मार्केटिंग और अन्य ऐड कंटेंट पेश कर सकती है।

ब्रांड बेसडर

रियलमी इन भारतीय सितारों को भी बना चुकी है ब्रांड एंबेसडर

शाहरुख खान से पहले 2020 में रियलमी ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को रियलमी 6 सीरीज के लिए अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया था। इसी तरह, ब्रांड ने 2021 में भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया था। फिलहाल कंपनी की ओर से रियलमी 11 प्रो के आधिकारिक लॉन्च तिथि की घोषणा नहीं की गई है। हालांकि, इसे अगले महीने भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है।