Page Loader
रियलमी 11 प्रो को मिला BIS सर्टिफिकेशन, जानिए फीचर्स 
रियलमी 11 प्रो में 4,780mAh की बैटरी दी जा सकती है

रियलमी 11 प्रो को मिला BIS सर्टिफिकेशन, जानिए फीचर्स 

Apr 15, 2023
02:39 pm

क्या है खबर?

रियलमी 11 और रियलमी 11 प्रो को भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है और इसे जल्द ही भारत में लॉन्च किया जा सकता है। रियलमी 11 और प्रो मॉडल को क्रमशः RMX3771 और RMX3761 मॉडल नंबर के साथ BIS पर लिस्ट किया है। आगामी रियलमी डिवाइस मीडियाटेक डाइमेंसिटी 1080 चिपसेट द्वारा संचालित होगा। रिपोर्ट के अनुसार, आगामी रियलमी 11 सीरीज में रियलमी 11 प्रो+, रियलमी 11 प्रो और रियलमी 11 शामिल होना चाहिए।

फीचर्स

रियलमी 11 प्रो के फीचर्स

रियलमी 11 प्रो को हाल ही में कई सर्टिफिकेशन साइटों पर देखा गया है। स्मार्टफोन में HD+ रेजोल्यूशन के साथ 6.7 इंच की स्क्रीन मिलेगी। इसके चिपसेट को 12GB तक रैम और 1TB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ जोड़ा जा सकता है। सेल्फी के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा और इसके रियर पैनल पर 108MP का मुख्य कैमरा दिया जा सकता है। इसमें 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,780mAh की बैटरी दी जा सकती है।