फ्रांस में 120 से ज्यादा भारतीय स्टार्टअप्स ने प्रदर्शित की अपनी तकनीकें
फ्रांस के नीस शहर में इस हफ्ते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'भारत इनोवेट्स 2026' सम्मेलन में शामिल हुए। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने इस कार्यक्रम की सह मेजबानी की है, जहां भारत के डीप-टेक और स्टार्टअप सेक्टर पर खास रोशनी डाली गई।
प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान दुनियाभर के निवेशकों और इनोवेशन दिग्गजों से मुलाकात की। उनके साथ वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार अजय कुमार सूद भी मौजूद थे।
दोनों देशों के बीच मजबूत होंगे तकनीकी रिश्ते
यह 3 दिवसीय सम्मेलन 16 जून तक चलेगा। इसमें 120 से ज्यादा भारतीय स्टार्टअप और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) जैसे बड़े शिक्षण संस्थानों के सेमीकंडक्टर, बायोटेक और स्पेस टेक से जुड़े नए आविष्कार दिखाए जा रहे हैं।
यह कार्यक्रम 'इंडिया-फ्रांस ईयर ऑफ इनोवेशन' का एक हिस्सा है, जिससे दोनों देशों के बीच तकनीकी रिश्ते और मजबूत हो रहे हैं।
प्रधानमंत्री मोदी के इस दौरे में G-7 शिखर सम्मेलन और वीवाटेक भी शामिल हैं।