परप्लेक्सिटी ने हाल ही में 'टाइम मशीन' नाम का एक नया टूल पेश किया है। यह डेवलपर्स को पिछले एक साल के किसी भी दिन के वेब डाटा का इस्तेमाल करके आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मॉडल को ट्रेन करने की सुविधा देता है।
इसे 25 नवंबर को जारी किया गया था और यह परप्लेक्सिटी के सर्च और कॉन्टेक्स्ट API में पहले से जुड़ा हुआ है। असली ऐतिहासिक जानकारी का उपयोग करके AI की भविष्यवाणियों को ज्यादा सटीक बनाना ही इसका मुख्य लक्ष्य है।
पुराने डाटा पर ट्रेन करने का होगा फायदा
'टाइम मशीन' यह पक्का करती है कि AI केवल बीते हुए वेब कंटेंट से सीखें, न कि अभी की जानकारी से। इससे हर जानकारी वास्तविक बनी रहती है।
कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) अरविंद श्रीनिवास बताते हैं कि बिना किसी बदलाव वाले पुराने डाटा पर ट्रेन होने से AI भविष्य की घटनाओं का बेहतर अनुमान लगा पाते हैं। यह टूल वेब पेजों का एक वर्जन हिस्ट्री भी तैयार करता है, जिसे आप बस एक टाइमस्टैम्प डालकर कभी भी देख सकते हैं।
परीक्षणों में इसने सटीकता के मामले में एक्स ए स्नैपशॉट जैसे प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ दिया है। मौजूदा परप्लेक्सिटी API यूजर्स के लिए इसमें ना कोई अतिरिक्त सेटअप की जरूरत है और ना ही कोई शुल्क देना पड़ता है, जिससे इसे AI की दौड़ में एक मजबूत बढ़त मिलती है।