परप्लेक्सिटी ने पेश किया कंप्यूटर इन ईमेल फीचर, इनबाॅक्स से करेगा काम
परप्लेक्सिटी अब 'कंप्यूटर इन ईमेल' नाम का एक नया फीचर लेकर आया है। इससे आप सीधे अपने इनबॉक्स से ही कई कामों को ऑटोमैटिक तरीके से करवा सकते हैं। इसके लिए आपको बस इतना करना है कि कोई भी ईमेल (अटैचमेंट के साथ) computer@perplexity.com पर भेज दें।
इसके बाद आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) खुद ही सारा काम संभाल लेगा। यह ईमेल पढ़ेगा, फाइलों को प्रोसेस करेगा और उसी चैट में आपको नतीजे भी वापस भेज देगा।
अब आपको बार-बार ऐप बदलने या एक ही बात बार-बार कहने की झंझट से छुटकारा मिल जाएगा।
नतीजों को रखता है व्यवस्थित
यह टूल आपके ईमेल की चैट में चल रहे कामों पर नजर रखता है। साथ ही, यह आपकी पसंद या आपकी टीम के फॉर्मेट को भी याद रखता है, जिससे सब कुछ व्यवस्थित बना रहता है।
अगर, आपको किसी थ्रेड को 'अटैच किए गए डॉक्यूमेंट्स से पहला LBO मॉडल बनाने' के लिए भेजना है, उसे 'एक्सेल फाइल' के तौर पर वापस पाना है या फिर सेंसिटिविटी एनालिसिस को अलग टैब में करना है और हाइलाइट किए गए कॉलम में अनुमानों पर निशान लगाना है तो यह सब आपके इनबॉक्स से बाहर निकले बिना ही हो जाएगा।
'कंप्यूटर इन ईमेल' सुविधा अब सभीपरप्लेक्सिटी कंप्यूटर यूजर्स इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे ईमेल के जरिए होने वाले काम और भी ज्यादा सरल हो जाएंगे।