परप्लेक्सिटी CEO ने कहा- माइक्रोसॉफ्ट ने पहले जो किया, अब AI करेगा
टेक्नोलॉजी
परप्लेक्सिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) अरविंद श्रीनिवास ने जो रोगन के पॉडकास्ट पर एक अहम जानकारी साझा की।
उन्होंने बताया कि बिल गेट्स के शुरुआती विजन के तहत माइक्रोसॉफ्ट कंप्यूटर और सॉफ्टवेयर को ऑफिस के कामकाज का मुख्य हिस्सा बनाना चाहता थी। इस बदलाव से स्प्रेडशीट्स और वर्ड प्रोसेसर जैसे टूल्स काम के लिए बेहद जरूरी हो गए और यहीं से 'नॉलेज वर्कर्स' की पहचान बनी।
उन्होंने यह भी कहा कि जहां माइक्रोसॉफ्ट सॉफ्टवेयर को सबके लिए सुलभ बनाने पर जोर दे रहा थी, वहीं ऐपल का मकसद बेहतरीन और इस्तेमाल में आसान डिवाइसेज बनाना था।
AI कामों को ऑटोमेट करेगा
श्रीनिवास का मानना है कि अब यही काम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कर रहा है। यह रोजमर्रा के काम अपने आप निपटा देगा और लोगों को अपने विचारों की तुरंत पड़ताल करने का मौका देगा।