90 के दशक में जन्मे लोग हो रहे अपनी उम्र से पहले बूढ़े, अध्ययन में खुलासा
एक नए अध्ययन में यह सामने आया है कि 1990 के दशक में जन्मे लोग पिछली पीढ़ियों के मुकाबले जैविक रूप से बहुत तेजी से बूढ़े हो रहे हैं।
शोधकर्ताओं ने 1.5 लाख से ज्यादा लोगों के स्वास्थ्य डाटा का अध्ययन किया और पता चला कि 1990 के दशक में जन्मे लोगों में 1965-1969 के बीच पैदा हुए लोगों के मुकाबले करीब 0.92 मानक विचलन ज्यादा सिस्टमिक एजिंग पाई गईं।
इसका सीधा मतलब है कि हो सकता है आपका शरीर अंदर से आपकी असल उम्र से ज्यादा बूढ़ा हो, जितना कि आपकी जन्मतिथि बताती है।
जल्दी शुरू होने वाले कैंसर का खतरा
शोधकर्ताओं ने यह भी पाया कि यह तेजी से बढ़ता जैविक बुढ़ापा (इम्यून सिस्टम या फैट टिश्यू) फेफड़ों और कोलोरेक्टल कैंसर जैसे जल्दी शुरू होने वाले कैंसर का खतरा बढ़ाता है।
नियमित व्यायाम, संतुलित खान-पान और पर्याप्त नींद जैसी आसान आदतें इस प्रक्रिया को धीमा कर सकती हैं।
मुख्य शोधकर्ता यिन काओ का सुझाव है कि जो लोग इस खतरे में हैं, उनकी पहचान समय रहते कर ली जाए तो रोकथाम में यह बेहद जरूरी कदम साबित होगा।