टेलीग्राम के संस्थापक पावेल दुरोव ने आईफोन इस्तेमाल करने वालों के लिए एक बड़ी सुरक्षा समस्या बताई है। उन्होंने कहा है कि अगर, आपके आईफोन में लेटेस्ट iOS नहीं है तो कुछ वेबसाइट्स पर जाने भर से हैकर्स आपकी निजी जानकारी चुरा सकते हैं।
उन्होंने यह जानकारी एक्स पर दी और आईफोन यूजर्स से जल्द से जल्द अपडेट करने की अपील की है।
ऐपल ने भी किया चेतावनी का समर्थन
टेलीग्राम ने प्रभावित यूजर्स को अलर्ट किया है और अब ऐपल ने भी इस चेतावनी का समर्थन किया है। कंपनी का कहना है कि पुराने आईफोन में खतरा ज्यादा है।
सुरक्षित रहने के लिए आपको अपने फोन की सेटिंग्स में जाना होगा। वहां 'जनरल' और फिर 'सॉफ्टवेयर अपडेट' पर जाकर जो भी अपडेट उपलब्ध हो, उसे तुरंत इंस्टॉल कर लें।
ऑटोमैटिक अपडेट्स ऑन रखना भी अच्छा होगा, ताकि आप कोई भी जरूरी सुरक्षा सुधार चूक न करें। अपने फोन को अपडेटेड रखकर आप ऐसे साइबर हमलों से काफी हद तक सुरक्षित रह सकते हैं।