जूक्सी की चालक रहित टैक्सी में लोग धड़ल्ले से कर रहे धूम्रपान
अमेजन की चालक रहित टैक्सी सेवा जूक्स ने सितंबर से अब तक लास वेगास और सैन फ्रांसिस्को में 5 लाख से ज्यादा मुफ्त सवारी दी हैं, लेकिन जब गाड़ी में कोई चालक नहीं होता तो कुछ यात्री नियमों को तोड़ रहे हैं। वे कारों के अंदर सिगरेट या अन्य चीजें जला रहे हैं।
जूक्स के क्रिस स्टोफेल ने बताया, "गाड़ी के अंदर लोग हर तरह का धूम्रपान कर रहे हैं।" इन बातों को ध्यान में रखते हुए अब कंपनी जमीनी हकीकत के हिसाब से अपने काम करने के तरीके पर फिर से विचार कर रही है।
सफाई के लिए अंदरूनी हिस्सों में किए बदलाव
धुएं और गंदगी जैसी समस्याओं से निपटने के लिए जूक्स ने अपनी रोबोटैक्सियों के अंदर नमी-रोधी और गंध-रोधी सामग्री का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। इससे उनकी सफाई जल्दी हो जाती है और गाड़ियां सड़क पर ज्यादा समय तक चल पाती हैं।
यह बदलाव अब सभी रोबोटैक्सी कंपनियों में एक आम चलन बनता जा रहा है। यहां तक कि वेमो जैसी कंपनियों को भी ऐसी ही समस्याओं का सामना करना पड़ा है क्योंकि हर कंपनी अपनी तकनीक को आम लोगों की जरूरतों के हिसाब से ढालना सीख रही है।
इन छोटी-मोटी दिक्कतों के बावजूद, जूक्स जल्द ही ऑस्टिन और मियामी में अपनी सेवाएं शुरू करने की तैयारी कर रही है।