ओप्पो ने लॉन्च किया K14 प्लस, 8000mAh की बैटरी के साथ मिलेगा दमदार कैमरा
स्मार्टफोन निर्माता ओप्पो ने भारत में अपना नया K14 प्लस लॉन्च किया है, जो खास तौर पर प्रीमियम ग्राहकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है।
इसमें 6.6-इंच का शार्प 1.5K एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जो 144 हर्ट्ज़ की सुपर-स्मूथ रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसकी ब्राइटनेस 3,600 निट्स तक पहुंच सकती है, जिससे बाहर धूप में भी स्क्रीन को देखने में आसानी होगी।
कितनी है फोन की शुरुआत कीमत?
K14 प्लस मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7360 मैक्स चिप पर चलता है। इस फोन में 8GB तक रैम मिलती है, जिसे 16GB तक बढ़ाया जा सकता है और 256GB तक स्टोरेज भी दिया गया है।
यह काफी मजबूत भी है क्योंकि इसमें IP69K/IP68 रेटिंग के साथ धूल और पानी से बचाव की सुविधा है। कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP का स्टैबिलाइज्ड मेन कैमरा और एक बढ़िया सोनी सेल्फी कैमरा शामिल है।
फोन में 8,000mAh की बड़ी बैटरी है, जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह फोन सोलर ऑरेंज और स्टार व्हाइट कलर में 8 अक्टूबर से फ्लिपकार्ट और ओप्पो के ई-स्टोर पर मिलेगा, जिसके बेस मॉडल की शुरुआती कीमत 29,999 रुपये है।