OpenAI बना रहा ChatGPT को सुपरऐप, कंपनियों को लुभाने की योजना
टेक्नोलॉजी
OpenAI अपने ChatGPT में अब तक का सबसे बड़ा बदलाव करने की योजना बना रहा है, जिसका लक्ष्य इसे कोडिंग टूल्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) एजेंट्स से लैस एक 'सुपरऐप' में बदलना है, ताकि प्रस्तावित शेयर लिस्टिंग से पहले राजस्व में वृद्धि हो सके।
कंपनी की कोशिश है कि इससे उसकी कमाई बढ़े, वह बड़े एंटरप्राइज ग्राहकों को अपनी ओर खींच सके और शेयर बाजार में उतरने की अपनी तैयारियों को भी मजबूत कर सके।
एंथ्रोपिक से आगे निकलने की योजना
यह अपग्रेड OpenAI की बड़ी योजनाओं का ही एक हिस्सा है, जिसके तहत कंपनी बिजनेस ग्राहकों पर और ज्यादा ध्यान देना चाहती है और एंथ्रोपिक जैसे अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे निकलना चाहती है।
इसीलिए, अब ChatGPT निर्माता उन फीचर्स को मजबूत करने पर ज्यादा जाेर दे रहा है, जो इस प्लेटफॉर्म को कंपनियों के लिए और भी उपयोगी बनाते हैं।